Ticker

6/recent/ticker-posts

आख़िर दुख क्यों है? Sadness!

 

हाँ, लोग गलतियाँ करते हैं, सोचते रहते हैं,
कभी कुछ करने की कोशिश करते हैं,
थोड़ा-बहुत शुरू भी करते हैं,
थोड़ा निवेश भी करते हैं।

लेकिन अगर सच में सुधार करना है,
तो सबसे पहले अपना समय बचाइए,
और जो पैसा बाहर जा रहा है,
उसे अंदर लाने के रास्ते बनाइए।

तभी कुछ अच्छा हो पाता है।

और एक बात
खुद को ज़्यादा परेशान मत कीजिए।
ज़रूरी नहीं कि हर किसी की
कामयाबी की परिभाषा एक जैसी हो।

अगर आप दुखी हैं,
तो रुककर यह समझिए कि
आख़िर दुख क्यों है?

कोई प्यार के लिए दुखी है,
कोई माता-पिता के लिए,
कोई बच्चों के लिए,
और कोई सुख-सुविधाओं की दौड़ में।

लेकिन सिर्फ़ लोगों को दिखाने के लिए
खुद को ऐसा मत बनाइए
जो आप हैं ही नहीं।

जो आपके भीतर टूट रहा है,
जो बिखर रहा है,
उसे सबसे पहले समेटिए, समझिए, और संभालिए।

यही वो चीज़ है
जिसकी आपको ज़रूरत है
और सच तो यह है कि
अधिकतर लोगों को भी यही चाहिए होता है,
बस उन्हें खुद नहीं पता होता।

Post a Comment

0 Comments